Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: मोबाइल छीनने के लिए अपराधी जान तक लेने को तैयार, नौंवी के छात्र को चलती ट्रेन से दिया धक्का

    By Deepak SinghEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 10:42 AM (IST)

    Bihar Crime आरा में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को देर शाम एक मोबाइल के लिए बदमाशों ने नौंवी कक्षा के छात्र को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। हादस ...और पढ़ें

    Bihar: मोबाइल छीनने के लिए नौंवी के छात्र को चलती ट्रेन से दिया धक्का
    Bihar: मोबाइल छीनने के लिए नौंवी के छात्र को चलती ट्रेन से दिया धक्का

    जागरण संवाददाता, आरा : उदवंतनगर थाने के अन्तर्गत आरा-सासाराम रेलखंड पर भेलाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप बदमाशों ने गुरुवार की शाम मोबाइल छीनने के दौरान चलती ट्रेन से एक किशोर को धकेल दिया।

    हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी किशोर 17 वर्षीय ऋतिक ठाकुरसिकरहटा थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी रामजी ठाकुर का पुत्र है।

    वह नौंवी कक्षा का छात्र है। ऋतिक के सिर में चोटें आईं हैं। इधर, घायल ऋतिक ठाकुर ने बताया कि एक माह पूर्व उसका एक हाथ टूट गया था, जिसका इलाज उसने सदर अस्पताल में कराया था।

    दवा लेने के लिए आरा सदर अस्पताल आया था युवक

    गुरुवार को ऋतिक ठाकुर आरा सदर अस्पताल दवा लेने के लिए आया था। दवा लेने के बाद वह सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से वापस पीरो लौट रहा था।

    यह भी पढ़ें - Petrol-Diesel Price in Bihar: पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं ज्यादा अंतर, आज आपके जिले में इतना रहेगा दाम

    उसी दौरान भेलाई रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन में पहले से मौजूद चार की संख्या में बदमाश उससे मोबाइल छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त बदमाशों ने मोबाइल छीन उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया।

    इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस हादसे में जख्मी छात्र को काफी गंभीर चोटें आईं हैं।

    यह भी पढ़ें - Bihar: ईंट भट्ठा मालिक को ठेकेदार पर भरोसा करना पड़ा महंगा, पैसे गए... नहीं मिला मजदूर; फिर पीटकर मार भी डाला